क्षेत्र की जनता को कोरोना वायरस की संक्रमण से बचाने खुद मास्क बना रही है विधायक रंजना साहू

धमतरी. कोरोना वैश्विक महामारी से देश भर मे लोग संघर्ष के लिए अपना – अपना योगदान दे रहे है ,लाँकडाऊन के चलते लोग घरो मे रहकर उसका पालन करते हुए अनेक अनुकरणीय कार्य कर रहे ,जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गये है । धमतरी विधायक श्रीमती रँजना साहू भी लगातार शहर के वार्डों तथा ग्रामीणों के बीच स्वनिर्मित कपड़ें का मास्क निरतंर वितरित करवा रही है ,जिसकी अनोखी विशेषता यह कि विधायक रँजना साहू स्वयं मास्क को बनाने के लिए सिलाई मशीन से सिलाई करने जुटी है। 

मास्क बनाने में।उनके साथ कालेज की छात्राएं, परिजनों स्वस्फूर्त हाथ बंटा रही है। जिस दिन देश मे।लॉक डाउन हुआ। उसके बाद से हजारों की संख्या में विधायक रंजना साहू द्वारा जनता को निशुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है। मास्क बनाने में कविता, डिम्प्पल,सीमा साहू,मालती साहू,त्रिलोकी निषाद,आसोबाई , डिहू राम,गीतम साहू,राकेश्वरी साहू सहित अन्य लोग सहयोग कर मास्क बनाने में अपनी सेवा दे रही है।
विधायक रंजना साहू ने कहा लॉक डाउन के चलते समय का सदुपयोग करते संकट की घड़ी में देश,क्षेत्र और समाज के लोगो के जीवन रक्षा के लिये कुछ कर सके तो हमारा सार्वजनिक जीवन दुसरो के काम आ सकती है। अभी तक 5 हजार से ज्यादा लोगो को युवाओ के सहयोग से निशुल्क मास्क वितरण किया जा चुका है। कई महिला समूह निशुल्क या नाममात्र की सहयोग राशि लेकर मास्क बना रही है उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *