रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने राज्य की मितानिनों को कोविड-19 महामारी कोरोना नियंत्रण मे स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद करने व सहयोग करने पर अप्रैल व मई माह मे अतिरिक्त 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दिया जाने का स्वागत किया है। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगतार स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सेवाओं को देने वालो को इस विषम वैश्विक वित्तीय संकट के बावजूद पूरा ध्यान रख रही है निश्चित रूप से ऐ राशि छोटी जरूर है परन्तु सम्पूर्ण मितानिनों का उनके सेवा के रुप सामुहिक सम्मान है । प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा,मितानिन प्रेरक प्रतिमा वर्मा, शकुन साहू,एरिया समन्वयक शमीम बानो ,मितानिन कुमुद ठाकुर, वेदकुंवर,गंगा वर्मा,डेहरीन यादव औंधी, मिथला वर्मा गोंडपेंडी, सुनीता वर्मा,संतोषी लहरें सोमनी ,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक बीएल वर्मा, देवेन्द्र राजपूत, जिलाअध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रमेश पाल,अजय नायक,सत्येन्द्र गुप्ता, सीताराम दिल्ली वार ,अरूण सिह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिहंदेव, स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक,मिशन संचालक डा प्रियंका शुक्ला का आभार व्यक्त किया है।

