पूर्व मंत्री डी.पी. धृतलहरे के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने दुःख व्यक्त किया

रायपुर. पूर्व मंत्री श्री डी.पी.धृतलहरे का आज निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डी.पी.धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
डी.पी. धृतलहरे अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहें है। वे चार बार मारो (नवागढ) विधानसभा से विधायक रहे। डी.पी.धृतलहरे का आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *