निस्तारी के लिए पानी छोड़ने पर देवादा सरपंच ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, सरपंच से CM बघेल ने फोन पर ली गांव जानकारी


पाटन. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के इस मुश्किल समय मे पाटन क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने देवादा के सरपंच श्रीमती उर्वशी वर्मा से दूरभाष से बात की । मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कोरोना  वायरस से गांव में लॉक डाउन से गांव का जन जीवन के ऊपर प्रभाव नहर से पानी राशन वितरण मनरेगा सहित गांव के लोगो को याद कर सबकी स्वास्थ्य की जानकरी ली। एवं पंचायत में कोई भूखा न सोये इसलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्रीमती वर्मा ने निस्तारी के लिए तांदुला से पानी छोड़े जाने के लिए सीएम का आभार जताया। उन्होंने कोरोना के बचाव के उपाय के सबन्ध में स्थानीय स्तर पर किये जा रहे प्रयास की जानकारी लिया। इसके अलावा ग्रामो में पेयजल की स्थिति, निस्तारी की स्थिति व गरीबो को राशन वितरण की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *