गरियाबंद जिले के ग्राम रांवड़ की गलियों में रुकी हुई है गंदा पानी लोगों को आने जाने में हो रही है भरी दिक्कतें

न्यूज24कैरेट राजिम। राजिम क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रांवड़ में बरसात का पानी नालियों में बहने की बजाय गलियों में बह रहा है, और सड़क के किनारे नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, इस वजह से लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों का का कहना है कि नालियों का निर्माण जल्द से जल्द होने पर इन परेशानियों से जूझना नही पड़ेगा। बारिश आने पर इन्ही गलियों में घुटने भर भर कर पानी जमा हो जाता है जो घर के अंदर घुसने के भी संभावनाएं रहती हैं।अब जब बरसात (वर्षा )का आगमन हुआ और पानी बरसने लगे, वही पानी गलियों में आ कर एकत्रित हो रहे है, जिससे गलियों का पानी का निकासीकरण नहीं हो रहा, तब लोगों के मन ग्लानि हुआ, रांवड़ पंचायत में गलियों में पानी भरा है, और घरों से भी बह रहा है, जिस वजह से लोग परेशान हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *