भाजपा उत्तर मंडल ने पचपेड़ी बूथ में सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम मंडल से लेकर बुथ तक हर माह के आखिरी रविवार को किया जाना है जिसके तहत आज माह के आखिरी रविवार 26 जून को सुबह 11:00 बजे मन की बात प्रधानमंत्री जी ने किया। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पचपेड़ी बूथ क्रमांक 63 में मंडलाध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर एव श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग की उपस्थिति में स्थानीय कार्यकर्ता एव ग्रामीणों ने सुना। तत्काल बाद बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया , जिसमे आगामी दिवसों में होने वाले बूथ स्तरीय विभिन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई एव निर्णय लिया गया, इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने बताया कि मन के बात के तहत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इमरजेंसी की काले दिनों को याद किया।उन्होंने कहा कि अत्याचारों के बावजूद लोकतंत्र में लोगो का विश्वास जरा भी नही डगमगाया, पीएम मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र, खेल, भारत की परंपराओं और संस्कृति में स्टार्टअप की बढ़ती संख्या जैसे कई विषयों पर बात की,उन्होंने स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में नागरिकों की प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, पन्ना लाल बंजारे, पवन वर्मा, राम खिलावन मढ़रिया, किशन लाल धनकर, तोप सिंह मढ़रिया, वीरेंद्र कुमार चन्द्राकर, किशोर कुमार धनकर, तिजु राम धनकर, गोवर्धन धनकर, पोसुराम चन्द्राकर, द्वारिका प्रसाद वर्मा, ऋषी कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *