रायपुर—पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर उनके समर्थन में दिनांक 29 जून 2022 को 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेंगे।
गौरतलब है कि कर्मचारी संघ ने दिनांक 21 जून 2022 को आम सभा का आयोजन किया था, जिसमें छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर उनके समर्थन में दिनांक 29 जून 2022 को 1 दिन का अवकाश लिए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था । इसके अलावा संघ के बाईलाज के अनुसार चुनाव कराने का निर्णय लिया था ,इसके लिए शंकरलाल कुंजाम कुलपति के निजी सहायक को चुनाव अधिकारी बनाया गया है, जो जुलाई के अंत तक चुनाव को संपन्न कराएगा , तब तक वर्तमान संघ के पदाधिकारी पूर्ववात कर्मचारी हित का कार्य करते रहेंगे। संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एंवम सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में कर्मचारी संघ की तीन मांगे शेष है, जिसमें एक कर्मचारी प्रतिनिधि को कार्यपरिषद सदस्य बनाने, कर्मचारियों के नियम विरुद्ध वाहन भत्ता की वसूली किए गए राशि को वापस दिलाने एवम कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षण शुल्क में ₹10000 वृद्धि करवाना शेष है । इन मांगों पर कुलसचिव ने कार्यपरिषद बनाने की मांग को विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार के बाहर बताया है । वाहन भत्ता को वापस दिलाने एवं शिक्षण शुल्क में वृद्धि करने राज्य शासन से मार्गदर्शन लेने के बाद आगामी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है । विश्वविद्यालय द्वारा शासन को भेजे जाने वाले पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों की पूरी जानकारी मिलते ही राज भवन एवं राज्य शासन स्तर की मांगों के लिए संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत मिलकर एवं चर्चा कर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष,
प्रदीप कुमार मिश्रा सचिव
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर।
