मड़ेली में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

छुरा…. शासकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला एवं आदर्शप्राथमिक शाला मड़ेली में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि – श्री मति लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर(सरपंच), अध्यक्षता-श्री मति मीरा ठाकुर(शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष),विशिष्ट अतिथि– श्री ईश्वर निर्मलकर(ग्रामीण अध्यक्ष), गोवर्धन ठाकुर(ग्रामीण सहसचिव), भूषण ठाकुर, तेजराम निर्मलकर, किशन नंदे, मिथलेश साहू, मनहरन सिन्हा, वेशनारायण ठाकुर। वहीं सभी अतिथिगण,पालकगण, एवं शिक्षक गण की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर एवं श्रीफल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत की प्रस्तुति दी।
तत्पश्चात कक्षा पहली से आठवीं तक के नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा गुलाल से सम्मानित कर मुंह मीठा कराते हुए नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश वितरित कि गई। साथ ही विशेष मध्यान- भोजन दिया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि आप सभी शाला में मन लगाकर पढाई कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो कर अपने शाला, गांव, जिला व राज्य का नाम रौशन करें। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री मति मीरा ठाकुर ने कहा शिक्षा मनुष्य जीवन का मार्ग दिखाती है। यह मनुष्य को समाज में प्रतिष्ठित काम करने के लिए प्रेरणा देती है। शिक्षा मनुष्य के अन्दर अच्छे विचारों को लाती है और बुरे विचारों को बाहर करती है। ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर निर्मलकर ने कहा कोरोना के दो साल तक छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्रभावित रहा। उसके बाद गर्मी छुट्टियां के बाद छत्तीसगढ़ में स्कूल खुले।‌16जून गुरुवार से स्कूलों में घंटी बजने लगे हैं। शिक्षा का जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है क्योंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि कोरोना लाॅकडाउन के दौरान शासन ने तुहर दुआर, आनलाईन मुहल्ला क्लास उपलब्ध कराया था। जिसका अच्छा उपयोग शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने किया। शिक्षा को रूचिकर बनाने शिक्षकों के प्रयासों का स्वागत है।
पूर्व माध्यमिक शाला के प्राचार्य श्री ‌एच.आर.साहू तथा प्राथमिक शाला के प्राचार्य श्री के.एस.यदुस सर ने कहा कोरोना काल में आॅनलाइन पढ़ाई करना बेहद कठिन रहा। आनलाईन पढ़ाई बच्चों को जल्दी समझ आती। फिर से स्कूल खुले हैं, जिससे बच्चे बेहद खुश हैं।कोरोना के समय बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है,स्कूल नहीं लगे, लगे तो आनलाईन पढ़ाई हुई,अब प्रयास रहेगा कि स्कूलो में इसकी भरपाई की जाए। संचालन चमन लाल साहू (शिक्षक) ने किया कार्यक्रम के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों द्वारा उद्बोधन के बाद उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों एवं आयोजन में सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान कमलेश्वरी ठाकुर,सोहद्रा सागर,बुधाबाई, सातों बाई, दुर्गा,प्रेमबाई, कृष्णाबाई,भागबती,गणेशी बाई,रमला बाई, तपेश्वर साहू, रामचंद साहू,रगमोहन,रामचरण, दौलत ठाकुर जीवन टाण्डे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *