शहीद वीरांगना रानी दुर्गावती का शहादत दिवस मनाया गया

छुरा – छ ग सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आदिवासी परिषद भवन छुरा में शहीद वीरांगना रानी दुर्गावती की शहादत दिवस मनाया गया।
शहादत दिवस कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर,जिलाध्यक्ष भरत सिंह दीवान,सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष लेखराज धुरवा सरपंच व छ ग सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर, सरपंच संघ ब्लाक छुरा के कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ठाकुर,जनपद पंचायत छुरा के सीईओ रुपकुमार ध्रुव के आतिथ्य में मनाया गया।शहादत दिवस कार्यक्रम में सर्व प्रथम भगवान बडा़देव की छाया चित्र में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया तत्पश्चात रानी दुर्गावती की छाया चित्र में पीला चावल व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि किया गया। अतिथियों के द्वारा उदबोधन दिया गया जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि रानी दुर्गावती वीरांगना थी। उन्होने अपने शासन काल में जनहित में बगीचा, ताल, कुंआ,आदि बनवाया था।।
जिला अध्यक्ष भारत सिंह दीवान ने कहा कि रानी दुर्गावती समाज की गौरव है। वही लेखराज ध्रुरवा ने कहा कि रानी दुर्गावती साहसी व और सुन्दर थी। कौशल और विरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होने समाज हित में अनेक कार्य करवाया। अंग्रेजी से लोहा लिया।
इस अवसर समाज सेवी शीतल ध्रुव, पुनित ठाकुर, सरपंच अशोक ठाकुर, बाबूलाल ध्रुव, सुन्दर, संतोष संकरा, लुमेश कुरुद, प्रेमलाल, गोकुल, सोने, हुमन बाई नागेश, दयावती दीवान, ध्यानवती कवर, अमना दीवान, दीपा सौरी, अनीता ठाकुर,सुमिति ध्रुव, चमेली कुंजाम,चरण सिंह सहित सरपंच संघ ब्लाक छुरा के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता गण बडी़ संख्या में शामिल होने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *