नया बस स्टैंड के फुटकर व्यवसाइयों ने कब्जा हटाने के नोटिस की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ,, व्यवसाइयों को मिल रहा है भाजपा का समर्थन

पाटन। नगर के नया बस स्टेंड में पिछले लगभग 15 वर्षो व्यवसाय करने वाले 37 व्यवसाइयों को नगर पंचायत ने कब्जा हटाने नोटिस जारी कर कब्जा हटाने कहा है इसके विरोध में व्यवसाइयों ने धरना प्रदर्शन कर नोटिस की छाया प्रति को विरोध स्वरूप जलाया व्यवसाइयों को भाजपा का समर्थन भी मिल रहा है।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत के द्वारा उस स्थल पर व्यसायिक काम्प्लेक्स बनाने के लिये उस स्थान में काबिज 37 लोगो को नपा अधिनियम 1961 की धारा 223(2) 187 के अंतर्गत को खाली करने का नोटिस दिया है जिससे प्रस्तावित व्यसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा सके फुटकर व्यवसाइयों ने अपने लिए काम्प्लेक्स में प्राथमिकता देने के मांग को लेकर सम्बंधित अधिकरियो से चर्चा किया ठोस आश्वाशन नही मिलने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है जिसे भाजपा का समर्थन मिल रहा है धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू,लोकमणि चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,हर्षा चन्द्राकर,पार्षद योगेश निक्की भाले,राजा पाठक महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी,रवि सिंगोर,हरिशंकर साहू,केवल देवांगन, सागर सोनी, सरजू मरकाम,दामोदर चक्रधारी के अलावा व्यवसाइयों में शिवानन्द सिन्हा, होमलाल धीवर,प्रमोद ठाकुर, सुखनन्दन देवांगन,जय प्रकाश देवांगन, किशोर लहरी,गिरवर सिन्हा, छोटे लाल देवांगन,मंगल देवांगन,विमल देवांगन के अलावा अन्य व्यवसाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *