अनिश्चित कालीन धरने में बैठे फूटकर व्यापारियों को समर्थन देंने 27 को पाटन आएंगे सांसद विजय बघेल

पाटन। पाटन नया बस स्टैंड में विगत बीस वर्षों से पैतीस फुटकर व्यापारी छोटा-छोटा धन्धा करके अपना परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है l जिसे वहां पर से नगर पंचायत पाटन के द्वारा हटाने का नोटिश जारी किया गया है l यहां पर नगर पंचायत के द्वारा स्थाई पक्की दुकान बनाकर नीलामी के माध्यम से आबंटित किया जाएगा ऐसा निर्देश जारी किया गया है l फूटकर व्यापारियों को समर्थन देने सांसद विजय बघेल 27 जून को पाटन बस स्टैंड धरना स्थल पहुंचेंगे।

फूटकर व्यापारियों का कहना है कि शासकीय बोली के माध्यम से दुकान ले पाना गरीब फुटकर व्यपारियो के लिए सम्भव नही है l इसलिए कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी पाटन से आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन किया गया। लेकिन कोई उचित समाधान नही निकाला गया उल्टा बेदखली का नोटिश जारी कर दिया। जिसके बाद सभी फुटकर व्यवसायी 24 जून से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे है। शनिवार को फूटकर व्यापारियों को समर्थन देने के लिए भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले, मध्य मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू,लोकमणि चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,हर्षा चन्द्राकर,राजा पाठक महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी,रवि सिंगोर,हरिशंकर साहू,केवल देवांगन, सागर सोनी, सरजू मरकाम,दामोदर चक्रधारी के अलावा व्यवसाइयों में शिवानन्द सिन्हा, होमलाल धीवर,प्रमोद ठाकुर, सुखनन्दन देवांगन,जय प्रकाश देवांगन, किशोर लहरी,गिरवर सिन्हा, छोटे लाल देवांगन,मंगल देवांगन,विमल देवांगन के अलावा अन्य व्यवसाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *