मनरेगा कार्यालय में शराब पीते हुए कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार दुग्गा सहित 5 अन्य गिरफ्तार

अंकित बाला

पखांजुर. मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में शराब पीते हुए मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार दुग्गा सहित 5 अन्य गिरफ्तार हुए हैं । पखांजुर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत इन सभी पर मामला दर्ज़ किया है। कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार की रात गश्त पर निकले पखांजुर पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पखांजुर में दबिश दी। यहां शराब पीते हुए कोयलीबेड़ा जनपद के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार दुग्गा सही 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार दुग्गा सहित शिवकुमार कुमरेटी ,भूपेन्द्र पोटाई, राजेश्वर नेताम , पुरुषोत्तम कोमा और सुमिरन कोटवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आबकारी एक्ट 36 (च) (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *