लॉकडाउन में शराब पीते पकड़े गए भाजपा मंडल अध्यक्ष

अंकित बाला…

पखांजुर. कोरोना वायरस के संक्रमन को फैलने से रोकने के लिये भारत में सभी राज्यो में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लोगो से लगातार अपील किया जा रहा है कि सभी अपने घरों में रहे। लेकिन आम लोगो के साथ साथ जिम्मेदार नेता भी लॉक डाउन का पालन नही कर रहे है। पखांजूर में लॉकडाउन के दौरान गश्त में निकले पुलिस जवानों ने पखांजुर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल को शासकीय वीर गेंदसिंह महाविद्यालय के सामने अपने साथियों के साथ शराब पीते हुए गिरफ्तार किया हैं। मंडल अध्यक्ष के द्वारा पुलिस जवानों के साथ पकड़े जाने के बाद दुर्व्यहार किया जा रहा था। जिसके बाद उन्हें थाना ले जाकर कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *