मच्छर उन्मूलन की रोकथाम हेतु निरंतर हो रहा फाॅगिंग कार्य,पीलिया जैसे जलजनित बीमारियों से बचाव हेतु निगम कर्मी बांट रहे क्लोरीन टैबलेट

भिलाईनगर. निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग का अमला गली-मोहल्लों के वार्ड क्षेत्रों में हैंड स्प्रे से फाॅगिंग कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से आम जन को बचाया जा सके साथ ही जलजनित बीमारी पीलिया से बचाव के लिए निगम कर्मी घर घर जाकर क्लोरीन टैबलेट बांट रहे हैं। मच्छरों के प्रकोप के रोकथाम हेतु सभी वार्डों में लगातार फाॅगिंग कार्य जारी है। निगम क्षेत्र में डेंगू से बचाव हेतु मलेरिया आॅयल व मैलाथियान का छिड़काव किया जा रहा है तथा निगम की टीम एवं मितानीनें घरों में जाकर सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रही है। भिलाई निगम के सभी जोन कार्यालयों के कर्मचारियों द्वारा पीलिया जैसी जलजनित बीमारी से बचाव के लिए जोन कं. 01 के 785 घरों में 7850 क्लोरीन टैबलेट, जोन कं. 02 में 1000 नग क्लोरीन टैबलेट, जोन कं. 03 के 190 घरों में 1040 नग टैबलेट तथा जोन कं. 04 के 280 घरों में 2100 नग क्लोरीन टैबलेट वार्डों में आज घर घर जाकर पानी की शुद्धता के लिए वितरण किया गया साथ ही बताया गया कि उबला हुआ या साफ छना हुआ पानी ही पीये ताकि किसी प्रकार से जलजनित बीमार न हो। मच्छर के काटने से बीमारी से बचने के लिए भिलाई निगम प्रशासन की ओर से प्रतिदिन शाम को स्पेयर व वाहन के माध्यम से धुआं छोड़कर फाॅगिंग किया जा रहा है। निगम की टीम वार्ड क्रमांक 12 कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी आमोद भवन से लेकर साईं लाइन व सड़क नंबर 15, सड़क नंबर 16, सड़क नंबर 17, सड़क नंबर 18 की गली मोहल्लों में हैंड फागिंग मशीन के द्वारा धुंवा का छिड़काव का कार्य किया गया। वार्ड 6 हार्डवेयर लाइन, भुनेश्वर हार्डवेयर लाइन,चना मुर्रा लाइन, खटिया पारा, शिव प्रसाद होटल के पीछे लाइन, लक्ष्मी मेडिकल लाइन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपार क्षेत्र, वार्ड 38 शहीद वीर नारायण नगर अटल आवास, उड़िया बस्ती, चांदनी चौक, शासकीय स्कूल के पीछे, आंगनबाड़ी के आस पास, सुलभ शौचालय में, सार्वजनिक मंच के पास, मितानीन निवास, वार्ड -22 श्याम नगर एवं वार्ड -23 रविदास नगर में डोर टू डोर जाकर हैंड स्प्रे फागिंग मशीन से धुआं छोड़ा गया स्प्रेयर पंप द्वारा मच्छर उन्मूलन हेतु फाॅगिंग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *