बाजार एवं व्यवसायिक क्षेत्र में निरंतर हो रहा सेनेटाइज कार्य

भिलाईनगर. निगम के कर्मी सभी वार्डों में घर-घर जाकर सघन रूप से सेनेटाइज करने का कार्य कर रहे हैं। भिलाई निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु निगम प्रशासन आमजन से अपील कर रही है कि लोग अपने घर में ही रहे ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके ! नगर पालिक निगम, भिलाई के स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी वार्डों को सेनेटाइज कर संक्रमण मुक्त करने जुटा हुआ है। सोडियम हाइपोक्लोराइड से बाजार व व्यसायिक क्षेत्र व घर के आस पास टैंकर व हैन्ड स्प्रे के माध्यम से निगम क्षेत्र के 2158 स्थानों पर कर्मचारियों ने सेनेटाइज करने का कार्य किया। निगम क्षेत्रांतर्गत आज राजीव नगर, उड़िया मोहल्ला, घासीदास नगर, कैलाशधाम, पालराज  लाईन गांधी चौक, मशाल चौक, सड़क 01, 02, 24, 34, 35, ट्रासंफार्मर लाईन, सुभाष मार्केट, दुर्गा पारा, शिवालय के पास, अटल आवास, मंगल भवन, रमेंश कोरी लाईन, आदर्शनगर मोहन टेन्ट हाउस के समीप, सुलभ लाईन, बापू चौक, मोची मोहल्ला, लिंक रोड, संतरविदास नगर, मोची मोहल्ला, कचरू लाईन, रवि टलर्स, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, सायकल दुकान, प्रकाश बेकरी के समीप, मछली मार्केट, कचरा प्वाइंट, बाबा कॉलोनी, पार्षद घर लाइन,नड्डा मुरकु लाईन, संतोषी पारा आदर्श हॉस्पिटल लाइन, माता मंदिर लाइन, शंभू लाइन, शांतिनगर, अम्बेडकर नगर, वैशालीनगर, हाउसिंग बोर्ड, वृन्दानगर, कुरूद बस्ती, खम्हरिया कबीर चौक, गार्डन लाईन, गोदाम लाइन, माडल टाउन, इंदिरा कालोनी, बारले गली, बाम्बे आवास, नेहरू नगर, दुर्गा पारा, लक्ष्मी नगर, चिंगरी पारा स्कुल के पीछे, आॅंगन बाड़ी लाईन, उड़िया बस्ती, शिक्षक नगर, सनातन नगर, ट्रांसफार्मर गली, धर्मेंद्र किराना स्टोर्स से लेकर डाॅ. जोशी लाईन, आनंद चौक सहित विभिन्न वार्डों के घर, दुकान, बाजार क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों में सफाई के साथ क्षेत्रों में सोडियम हाईपोक्लाराइड के घोल का छिड़काव कर सेनेटाइज करने का कार्य किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *