जनपद पंचायत फिंगेश्वर में गौठान योजना के लिए अद्यतन जानकारी की बैठक हुई संपन्न

अनिता देवांगन @ न्यूज़24कैरेट फिंगेश्वर। गौठान योजना के बारे में अद्यतन जानकारी देने के लिए जनपद पंचायत फिंगेश्वर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में गरियाबंद से आए हुए पशु चिकित्सालय के अधिकारी के द्वारा बताया गया कि नरवा गरवा घुरुवा बारी, गौठान योजना को किस तरह से सुचारू रूप से चलाना है इसकी जानकारी दी गई। बैठक में गौठान के लिए समिति तैयार करने के तरीके बताए गए एवं गौठान में किन- किन चीजों की व्यवस्थाएं होनी चाहिए इनकी जानकारी प्रदान की गई। बैठक में सभी कर्मचारियों को गौठान से संबंधित उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया। सभी विषयों पर आज चर्चा कर पूरे ब्लॉक में आगामी दिनों में बताया जाएगा। बैठक में शामिल कृषि विभाग के अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *