पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने कर्मचारी मांगों पर चर्चा एवं संघ के संविधान के अनुसार कर्मचारी संघ का विधिवत प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुनाव कराने के लिए दिनांक 21 जून 2022 को आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवम सचिव प्रदीप कुमार मिश्र द्वय ने बताया की तीन बार के कोरोना काल में कर्मचारी मांगों पर संघ के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री मुख्य सचिव को ढाई साल तक किए गए प्रयास एवं तीन बार हड़ताल कर मांगों को पूरा कराने की विस्तृत जानकारी दिया । कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने किए गए तीसरी बार के हड़ताल में कुछ पदाधिकारियों द्वारा संघ की एकता को तोड़ने के लिए दबाव पूर्वक कर्मचारियों को काम पर वापस लाने के कारण हड़ताल को स्थगित करना पड़ा, जिससे संघ की तीन मांगे अभी भी पूरी नहीं हो सकी जिसमें एक कर्मचारी प्रतिनिधि को कार्यपरिषद सदस्य बनाने, कर्मचारियों के नियम विरुद्ध वाहन भत्ता की वसूली किए गए राशि को वापस करने एवं कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षण शुल्क 10000/रु तक की वृद्धि करने शेष है, जिसमें कुलसचिव ने राज्य शासन से मार्गदर्शन लेने की बात कही है। इस पर संघ ने राज्य शासन को भेजे गए पत्र की जानकारी एवं संलग्न दस्तावेजों की प्रति दिए जाने का आग्रह किया है ,जो पूरी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुआ है । विश्वविद्यालय द्वारा पत्र मिलते ही राज भवन एवं राज्य शासन के संबंधित अधिकारियों से मिलकर शेष मांगों को पूरा कराने का आग्रह किया जाएगा। संघ ने आम सभा के पूर्व निर्णय अनुसार तीन पदाधिकारी एवं एक कर्मचारी को संघ विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने एवं संघ की एकता को खंडित करने के कारण पदाधिकारी के पद से हटाते हुए 2 वर्ष के लिए सदस्यता समाप्त करने दिए गए पत्र की जानकारी दिया । संघ के कार्यकाल की अवधि जून में समाप्त होने की जानकारी दिया गया, जिससे आम सभा ने गुप्त मतदान प्रणाली से माह जुलाई में चुनाव कराने एवं श्री शंकरलाल कुंजाम, कुलपति के निजी सहायक को चुनाव अधिकारी बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
संघ के आम सभा मे निर्णय संघ विरोधी कार्य में संलिप्त सदस्य की सदस्यता 2 वर्ष के लिये समाप्त ,,जुलाई में होगा नया चुनाव
