परमेश्वर कुमार साहू @गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम बहेरापाल के पोखराज साहू पिता भाऊ राम साहू को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वशिष्ट ज्योतिष सम्मेलन में प्रथम स्थान प्राप्त कर गरियाबंद जिले और क्षेत्र सही छत्तीसगढ़ राज्य को भी सम्मानित किया है। इसके लिए इनको सर्टिफिकेट सील्ड इनाम के रूप में प्राप्त हुआ ।सबसे पहले इन्होंने ज्योतिष की ट्रेनिंग कोरोना काल मे पूर्ण किया जो हरियाणा से चलित था।पोखराज साहू शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है।इन्होंने ज्योतिष के साथ इंग्लिश में पोस्ट गेजुएशन की डिग्री प्राप्त किया तथा सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।पोखाराज की इस उपलब्धि पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है और लोगो क्षेत्रवासियों ने बधाई दिया है।अपने इस उपलब्धि पर पोखराज़ ने इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए वशिष्ट ज्योतिष सम्मेंलन में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम बहेरापाल का पोखराज साहू बना टॉप परफार्मर, किया छतीसगढ़ को सम्मानित
