द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में इसका फैसला लिया गया है. बैठक के बाद BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया. नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है. मालूम हो कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार, BJP संसदीय दल की बैठक में लिया गया फैसला
