अरसनारा में उज्जवला योजना के तहत 61 परिवार को गैस सिलेंडर का किया वितरण

     पाटन-- विकासखंड के ग्राम पंचायत अरसनारा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 61 परिवार के महिलाओं को गैस सिलेंडर चूल्हा का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत अरसनारा के सरपंच हरिशंकर साहू ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया है। क्योकि जो महिलाएं मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी से भोजन बनाती है, उनसे निकलने वाला धुआँ उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जिससे ऊन महिलाओं के आँखों मे कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्वास्थ्य में भी बुरा असर पड़ता है, जिससे विभिन्न प्रकार के बीमारियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इस समस्या को दूर करने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर देने हेतु योजना लागू किया । इस योजना से लाभार्थी महिलाओं ने खुशी खुशी गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्राप्त कर माँ भारती के सपूत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है। अब उन्हें लकड़ी जलाना नहीं पड़ेगा, उनसे निकलने वाली धुआँ से उन्हे निजात मिल गया है। इस अवसर पर उपसरपंच अजिता साहू, सचिव अनिता वर्मा, पंच अश्वनी साहू, किशन साहू, दुष्यंत वर्मा, विनोद यादव, संतोषी साहू, मनटोरा ठाकुर, नीतू साहू, बुन्देश्वरी वर्मा, अंकालू साहू, नरेंद्र कौशिक, रघुनंदन वर्मा, बुधिया साहू, बुधयारिन यादव, उखा यादव, दुर्गा साहू, गोदावरी कौशिक, शवाना साहू, किरण वर्मा सहित लाभार्थी महिलाओं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *