पाटन कालेज के क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव दुर्ग विश्विद्यालय के क्रीड़ा संचालक बने।


पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में क्रीड़ाधिकारी के रूप में पदस्थ डॉ नामदेव को आयुक्त छग शासन के निर्देशानुसार बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए हेमचन्द यादव विश्विद्यालय दुर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक पद पर नियुक्त गया है। इनकी नियुक्ति पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, नगर के वरिष्ठ नागरिक हेमन्त देवांगन, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर, महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ शोभा श्रीवास्तव, रूखमणी साहू, बीएम साहू, डॉ आर के वर्मा, डीके टिकरिहा व महाविद्यालय परिवार, अमृतेष शुक्ला सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय वैशालीनगर, जनभागीदारी सदस्य रमन टिकरिहा, योगेश्वर वर्मा संतोष मालवीय, सुनील सोनी, नीरज सोनी आदित्य तिवारी , सेवानिवृत शिक्षक भास्कर सावर्णी, आत्मानंद पाटन स्कूल के व्यायाम शिक्षक बघेल , पत्रकार संदीप मिश्रा, बलराम यदु, राजू वर्मा, आँचल पांडेय सहित पाटन अंचल के गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है। अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटन में जन्मे दिनेश नामदेव की स्कूली शिक्षा पाटन स्कूल में हुआ ततपश्चात शासकीय कालेज डोंगरगढ़ में स्नातक की पढ़ाई के पश्चात बिलासपुर में एमपीएड की परीक्षा उत्तीर्ण किये । मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित क्रीड़ा अधिकारी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रथम पदस्थापना बस्तर जिले के शासकीय भानुप्रतापपुर कालेज में ग्रहण कर अपने सेवकीय जीवन की शुरुवात किये। 3 वर्ष सेवा देने के पश्चात मध्यप्रदेश के सबसे बड़े हमीदिया कालेज भोपाल में इनका स्थान्तरण हुआ, 3 वर्ष की कुशल सेवा के बाद छतीसगढ़ राज्य बनने के बाद अपने गृह राज्य के शासकीय दिग्विजय कालेज में 6 वर्ष सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। 2 वर्ष शासकीय कालेज डोंगरगांव ततपश्चात 2008 से 2022 तक अपने गृहग्राम में स्थापित शासकीय चंदूलाल चन्द्राकर कालेज पाटन में सेवा देते हुए अपने कुशल प्रशिक्षण से 60 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाये। इस दौरान छग सिविल सर्विसेस की बैडमिंटन टीम कोच के रूप लगातार 6 वर्षो तक प्रतिनिधित्व किये। देवांगन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नामदेव बचपन से ही खेलप्रेमी रहे है और बैडमिंटन के बहुत अच्छे खिलाड़ी है और आज भी सुबह 2 घण्टे खेल का आनंद लेते है। पाटन के लाल नामदेव के विश्विद्यालय के क्रीड़ा संचालक बनने पर पाटन क्षेत्र गौरान्वित महसुस कर रहा है और छात्र छात्राओं में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *