विक्रम शाह@कुम्हारी । “सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद दु:खभागभवेत्” की कल्याणकारी कल्पना के साथ वार्ड क्रमांक 14 स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय प्रांगण में आयोजित विश्व योग दिवस पर प्रशिक्षित योग शिक्षक कोमेश साहू एवं शिक्षिका यामिनी शर्मा के मार्गदर्शन में ओंकार नाद कर नगर के प्रथम नागरिक राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा, समस्त कर्मचारियों सहित युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों ने योगासन किया ।

विद्यार्थियों ने दिखाया योग के प्रति विशेष उत्साह
विद्यार्थियों के साथ शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी पूरे मनोयोग एवं उत्साहपूर्वक योगासन किया। इस अवसर पर स्वस्थ,सुखी एवं स्फूर्त जीवन के लिए योग के महत्व को प्रतिपादित करते हुए अनुलोम विलोम, कपाल भारती भ्रामरी प्राणायाम कराया गया । प्राचार्या श्रीमती लता रघु कुमार ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासित ढंग से योगासन करने की मुक्तकंठ से सराहना की ।
समीपवर्ती ग्राम कपसदा में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक बद्रिका प्रसाद भोई द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को योग के विविध आसनों का योगाभ्यास कराया गया ।
