आईएसबीएम यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन


छुरा- आईएसबीएम यूनिवर्सिटी कोसमी(नवापारा) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत योग दिवस का आयोजन विश्वविद्यालय के योग विभाग, एन.एस.एस.एवं एन.सी.सी.के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। ज्ञात हो कि भारत अथक प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की गयीं। इस वर्ष योग दिवस का थीम हैं ” मानवता के लिए योग” इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय में भी योग दिवस मनाया गया। में ग्राम पंचायत कोसमी के प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी भाग लिया। विश्वविद्यालय के योगाचार्य अश्विनी कुमार साहू एवं ओमप्रकाश साहू द्वारा प्रणाम आसन, गृहवा चालन,स्कंद खिचाव आसन,स्कंद चक्र, कटिशक्ति संचालन, घुटना संचालन, ताड आसन,वृक्षासन, पाद हस्तासन,अर्द्ध चक्रसान,त्रिकोण आसन,दंड आसन,भद्रासन वज्रासन,अर्ध उस्त्रासन,शशांक आसन मंडूक आसन वक्रासन, मक्रासन,भूजंग आसन,सलभासन सेतु बंध आसन,उप्तांगपाद आसन, अर्ध हालासन,पवन मुक्तासन शव आसन, कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायम, सितली प्रणायम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान तथा सूर्य नमस्कार कराते हुए एवं सभी का लाभ बताते हुए योग कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगाचार्य अश्विनी कुमार साहू, एन.एस. एस. अधिकारी प्रीतम कुमार साहू एवं एन.सी.सी अधिकारी लेफ्टिनेंट गोकुल प्रसाद साहू तथा वेद राम देवांगन शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोसमी, याद राम कंवर, शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोसमी तथा लेख राज ध्रुव, सरंपच ग्राम पंचायत कोसमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी.भोल, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. भूपेन्द्र कुमार साहू एवं अधिष्ठाता आकादमिक डॉ. एन.कुमार स्वामी ने सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *