महकाखुर्द में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

पाटन। ग्राम पंचायत महाकाखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला में नव प्रवेशी बच्चों का आरती करके तिलक लगाकर, श्रीफल तोड़कर मिठाई से मुंह मीठा करा कर के सभी बच्चों को साला में प्रवेश कराया गया।
साथ में सभी बच्चों को शाला गणवेश एवं पुस्तकें , वितरण किया गया। सरपंच सुरेंद्र गायकवाड के द्वारा सभी बच्चों को कॉपी पेन और पेंसिल उपहार स्वरूप भेंट किया और कहा की बच्चे मन के सच्चे होते हैं यह हमारे देश के भविष्य है, इन सभी को अच्छी शिक्षा ,स्वास्थ्य की व्यवस्था तथा संस्कारवान बनाना हम सब का कर्तव्य है।
अंत में सभी को खीर पुड़ी खिलाकर, और चाकलेट दिया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र गायकवाड सरपंच, नेमचंद निर्मलकर ( पंच), डेविड तारक विधायक प्रतिनिधि, प्रधान पाठक पीएस टंडन, शिक्षिका श्रीमती विमला साहू,श्रीमती मनीषा गौतम, नव प्रवेशी भीमा
राघव ,रितिका, जतीन ,सुहानी, करिश्मा,भावेश आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *