रायपुर। Congress protest against ED : ‘अग्निपथ’ योजना और ED की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इधर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायकों और नेताओं का दिल्ली बुलावा आया है। जिसके बाद प्रदेश से कांग्रेस नेताओं का दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने विधायकों की दिल्ली रवानगी को लेकर मीडिया को जानकारी दी है। मंत्री चौबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 71 विधायक आज दिल्ली में रहेंगे। वहीं केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। कहा कि केंद्र सरकार दुर्भावनावश कार्रवाई कर रही। बता दें कि कुछ देर पहले कांग्रेस विधायक जयसिंह अग्रवाल और कुलदीप जुनेजा एयरपोर्ट पहुंचे। विधायक लक्ष्मी ध्रुव और ममता चंद्राकर भी पहुंचे। सभी दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
ED के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस AICC दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में PCC चीफ मोहन मरकाम शामिल रहे। इस दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बेरिकेट्स लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।
