नियमित कुछ देर योग का अभ्यास करके हम खुद को पूर्ण रूस से स्वस्थ रख सकते हैं- हर्षा लोकमनी

पाटन। आजादी के 75 वे वर्ष अमृत महोत्सव पर आज 8वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम लोहरसी में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, एक घंटे की इस कार्यक्रम में योग के बाद स्थानीय स्कूल के बच्चों ने योग से संबंधित विभिन्न प्रकार के क्रियाओं को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। योग गुरु के रूप में सुश्री सुनीता धीवर ने उपस्थित जन समूह को विभिन्न प्रकार के आसन कराई।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है, आज पूरी दुनिया योग की ताकत को समझ गई है। योग सदियों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है, जिसे आरोग्य का एक बहुत प्रभावी साधन माना गया है। स्वस्थ जीवन के लिए योग करना बेहद जरूरी है, योग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और उसे स्वास्थ्य रखता है। प्राणायाम, आसन, योग मुद्राएं करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर तरीके से होता है। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में योगाभ्यास के प्रति जागरुकता लाने की है. क्योंकि,आज कल शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण लोगों को सुगर, ब्लडप्रेशर इत्यादि की समास्याएं होती हैं. नियमित कुछ देर योग का अभ्यास करके हम खुद को पूर्ण रूस से पूर्ण स्वस्थ रख सकते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, सुनीता धीवर, शिक्षक गण लक्ष्मी ठाकुर, अदिति बिजौरा, अरुण साहू, मिथलेस साहू, सुभाषिनी गोस्वामी, आंगनबाडी कार्यकर्ता सत्यभामा चंद्राकर, मंटोरिया ठाकुर, संतोषी राजपूत, धनेशवरी चौहान, दुलेश्वरी यदु, प्रभुराम चन्द्राकर, वाणी, आरती साहिल वंश तामेश्वर पूर्वी, लक्ष्मी,अंकुश. सुभाशु. शुभम सहित काफी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *