पाटन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला महाका खुर्द में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ योग करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योगा गुरु दुष्यंत वर्मा के मार्गदर्शन में सभी ने शाला प्रांगण में एक साथ योगाभ्यास किया।
इस कार्यक्रम में पाटन सरपंच संघ के अध्यक्ष सरपंच सुरेंद्र गायकवाड, नेमचंद निर्मलकर , दुष्यंत वर्मा , डेविड तारक प्रधान पाठक परमेश्वर प्रसाद टंडन, शिक्षिका श्रीमती विमला साहू , श्रीमती मनीषा गौतम, स्कूली छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
महकाखुर्द में योगदिवस पर किया गया योगाभ्यास
