सावनी में 15 दिनों से नही खुल रहा है राशन दुकान

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सावनी मे सहकारी उचित मूल्य की राशन दुकान विगत 15 दिनो से खुला नहीे है। जिससे गांव वालों को अभी तक चावल, शक्कर, नमक नही मिल पा रहा हैं। जिससे की कई लोग बाहर से औने पोने दाम में अनाज खरीद रहे है। गांव वालोंं का आरोप हैं की दुकानदार माह मे केवल दो से तीन ही राशन दुकान खोलता है। जिसके कारण भारी भीड़ हो जाती हैं और समान लेने मे दिक्कत होती है। ग्रामिणो का कहना है की अगर एक दो दिनो मे दुकान नहीे खुलती है तो एसडीएम को सूचित किया जायेगा और उग्र प्रदर्शन करने मजबूर हो जायेगे। मांग करने वालो में राजनारायण कुर्रे दीनानाथ यदु चंद्रशेखर मेश्राम लष्मण गायकवाड़ हेमंत जांगड़े गोव्रव् रोशन सुरज भारत भागी देवतराम सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *