डूमरडीह प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास के साथ हुआ साथ हुआ शाला प्रवेश उत्सव


उतई। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के आर्दश ग्राम पंचायत डूमरडीह के प्राथमिक शाला में नवप्रवेश शाला उत्सव हर्ष उल्लास के साथ शाला परिवार के तत्वधान में आए हुए जिसमे मां सरस्वती की तेलचित्र स्तुति कर तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सभी अतिथियों ने नव प्रवेश बच्चों तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर चाकलेट देकर स्वागत किया। जिसमें आज के कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षा प्रभारी व उपसरपंच प्रदीप पाटिल, अध्यक्षता एस एम सी अध्यक्ष हेमलता कुर्रे, विशेष अतिथि महेंद्र करकसे,आतिथि उमेन्द्र जांगड़े विधायक प्रतिनिधी,प्रधान पाठिका दुलारी चंद्राकर, शिक्षकगन रचना करकसे,विद्या सिंह,राजेश्वरी देशमुख, शारदा खेवार, साजिद खान आदि की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। सभी मुख्यतिथि प्रदीप पाटिल ने कहा की शासन के द्वारा बच्चों के प्रथम दिवस को बहुत सुंदर ढंग से यादगार बनाने का बहुत बढ़िया प्रयास किया है।ओर सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य शुभकामनाएं दिया। एस एम सी अध्यक्ष हेमलता कुर्रे ने कहा की बच्चों खूब मन लगाकर पढ़ना। महेंद्र करकसे ने कहा की बच्चों पांचवी तक का शिक्षा जीवन भर याद रहता है। यह शिक्षा हमारे जीवन की रूप रेखा तैया करता है।और स्वागत भाषण प्रधान पाठिका दुलारी चंद्राकर ने दिया करोना काल के बाद लगभग दो साल बाद इस तरह का पहला प्रोग्राम है और हम बच्चों के स्वागत से कर रहे हैं। बहुत बढ़िया और सभी बच्चें अच्छे से पढ़े और सभी बच्चों शुभकामनाएं। आभार प्रकट किया शिक्षिका रचना करकसे ने कहा की आज का दिन हमारे विद्यालय के लिए गरिमामय सभी बच्चों ने अपने उत्साह के साथ पढ़ाई करने के लिए आए नवप्रवेश बच्चों को बधाई और सभी अतिथियों को ह्रदय से आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *