पाटन।ग्राम पंचायत पतोरा के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में होने पर ग्राम पंचायत पतोरा सरपंच अंजीता साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई।
सरपंच अंजिता साहू के द्वारा मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, कृषि मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, प्राचार्या श्रीमती सविता बनर्जी, शिक्षक गण, एसएमडीसी अध्यक्ष सुरेश कपूर, सभी सदस्य गण का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी स्कूल करने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में सहयोग दिया। श्रीमती साहू ने कहा आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, हायर सेकेंडरी स्कूल खुलने से अब हमारे गांव के बच्चों को दूसरे गांव की स्कूल जाना नहीं पड़ेगा जिससे उनकी समय की बचत होगी।
मौके पर सचिव महेंद्र साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच पुरेंद्र जांगड़े, भोलू बंदे, राजीव साहू, संतोष सोनवानी, तकेश ठाकुर, टीकाराम देवांगन, फत्ते लाल साहू, कुमारी साहू, मालती ठाकुर, रुकमणी ठाकुर, देवसर देवांगन, प्रतिमा धर्मगुडी, रुकमणी ठाकुर, मालती जोशी, आदि उपस्थित थे

