सेक्स रैकेट पकड़ने पुलिस ग्राहक बनकर गए, 3महिला और एक पुरुष गिरफ्तार

बिलासपुर. जिले के सरकंडा के मुरूम खदान खमतराई में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, देह व्यापार में संलिप्त महिला दलाल और दो युवती सहित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,और उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम गठित की गई। जिसमे थाना सरकंडा के आरक्षक सोनू पाल को 500 का दो नोट जिसमें नीले स्याही से राइट का निशान लगाकर सीरियल नंबर नोट कर ग्राहक बनाकर सादी वर्दी में भेजा गया, एक महिला द्वारा सोनू पाल से पैसा रुपया 1हजार लिया गया,जिसके बाद उक्त महिला दलाल को पुलिस टीम के साथ गई महिला अधिकारी सहायक उप निरीक्षक शारदा सिंह ने हिरासत में लेकर उक्त महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने बारे में जानकारी दी, कि वह विगत 5 वर्षों से अलग-अलग स्थानों से लड़कियां बुलवाकर अपने घर पर देह व्यापार कराती है।
एक ग्राहक से 1000 रुपए लेती है, जिसमें से 400 अपना कमीशन और 600 लड़कियों को देती थी। वह लड़कियों को फोन करके बुलाती थी, आज भी दो लड़कियों को अपने घर पे व्यापार के लिए बुलाई थी। जिसमें एक लड़की 25 वर्ष को अभी आए ग्राहक के साथ देह व्यापार के लिए 1000 लेकर भेजी थी, तथा एक लड़की 24 वर्ष की जो चांटीडीह से आए ग्राहक लड़के के साथ में दूसरे कमरे में थी।
उक्त महिला जो दलाल का काम करती है, उसकी तलाशी लेने पर पुलिस के द्वारा दिए गए 500 के दो नोट ग्राहक से भी 500 के दो नोट और मिले। वही एक लड़की 25 वर्ष से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई, साथ ही एक लड़का और एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2 स्कूटी और 4 मोबाइल भी जब्त किया गया है, और पीटा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *