भिलाई.छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के द्वारा दिऐ गये आशवासन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की जाऐगी का स्वागत करते हुए कहा है कि कोविड-19 कोरोना महामारी ने विश्व स्तर पर पैरामेडिकल स्टाफ ,चिकित्सक, मैदानी स्वास्थ्य अमले के महत्व को सभी देशों को बता दिया है किस्वास्थ्य के क्षेत्रों मे कितना महत्वपूर्ण है। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा हम पीछले कई वषों से न्यूनतम वेतनमान पर सेवाएं प्रदान करने मजबूर थे कम संसाधनों ओर आधी अधूरी अधोसंरचना के बावजूद स्वास्थ्य कर्मचारी पीडित मानवता की सेवा मे लगे रहते है बस्तर, कांकेर ओर गारियाबंध ओर आदिवासी बहुल दुर्गमय क्षेत्र हो या घनी आबादी के शहरो की झुग्गी बस्तियों सभी मे स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं देते है छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कर्मचारियो की वास्त्विकता समझने वाले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन बढाने की बात का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्वागत करता है। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अवाश्यक सेवा के पदो को संविदा ओर शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के बजाए नियमित किया जाने की मांग व प्रतिमाह वेतन का 10% जोखिम भत्ता अनिवार्य रुप से दिया जाने की मांग.भी संवेदनशील सरकार के समक्ष रखते हुए जल्द पूरा करने की अपील करता है
