सभापति राहुल टिकरिहा ने स्वास्थ्य विभाग में अगस्त 2019 में हुए स्थानांतरण की संशोधन सूची जारी करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, सूची जारी नहीं होने से बहुत से डॉक्टर, अधिकारी व कर्मचारी नहीं कर रहे है ड्यूटी

दीना साहू….

बेमेतरा. अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र लिखकर प्रदेश के एक बड़े मुद्दे की ओर उनका ध्यानाकर्षण किया है। सभापति राहुल टिकरिहा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में अगस्त 2019 में हुए स्थानांतरण प्रक्रिया की संशोधन सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। जिसे जारी करने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।

सभापति राहुल टिकरिहा ने पत्र में लिखा है “कोरोना वायरस संकट के इस विपरीत परिस्थिति में आपके द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय है। महोदय जी विषयान्तर्गत आपसे निवेदन है कि स्वास्थ्य विभाग में अगस्त 2019 में हुए स्थांनातरण प्रक्रिया की संशोधन सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। स्थानांतरण की संशोधित सूची अभी तक जारी नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग के बहुत से अनुभवीय डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी घर में बैठे हुए है एवं वे सभी चाहकर भी अपनी सेवा स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे पा रहें हैं, क्योकि पुराने पद स्थापना से उन्हें रिलीव कर दिया गया है।

महोदय जी संकट की इस विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग के इन सभी डॉक्टरों व अधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से करने की कृपा करें। जिससे सभी अनुभवियों की सेवा का लाभ प्राप्त हो सके साथ ही वर्तमान समय मे डॉक्टरो और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी की पूर्ति की जा सके और वर्तमान समय में अपना अधिक समय दे रहे डॉक्टरों और अधिकारियों को थोड़ा आराम मिल सके। जिससे वे और कर्मठता से अपनी सेवा प्रदान कर सके।जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को अवगत करा रहे है। सभापति टिकरिहा द्वारा लिखे गए बहुत से पत्रों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन और सरकार ने कार्यवाही करते हुए कार्यो एवं मांगो को पूर्ण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *