पाटन. जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति एवं किसान नेता राकेश ठाकुर द्वारा कोरोना संकट से लड़ने हेतु “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में एक लाख पच्चीस हजार रुपये की सहायता प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मदद करने के लिये tweet कर आभार व्यक्त किया है।
पूर्व जिला पंचायत सभापति राकेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमन से बचने के लिये किये जा रहे प्रयास के कारण से हम सब सुरक्षित है। राज्य सरकार द्वारा जरूरमंद परिवार को राशन सामग्री घर तक पहुंचाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के जो लोग राज्य के बाहर फंसे हुए है उनके खातों में भी पैसा जमा कर उनकी मदद कर रही है। आप सभी राज्य सरकार द्वारा जारी की गई दिशा निर्देश का पालन करें। आप सभी के सहयोग से कोरोना की जंग से जीत होगी।


