ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष से मिले विधायक,भिलाई के विकास पर की गहन चर्चा


भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज रविवार की दोपहर बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर के साथ मुलाकात किये। मुलाकात कर के भिलाई की भलाई ,भिलाई में और कैसे डेवलपमेंट किया जा सकता है। कैसे भिलाई की पूरे प्रदेश में अलग पहचान हो। ऐसे विभिन्न विषयों सहित भिलाई के फ्यूचर प्लान को लेकर लंबी चर्चा हुई। इसके अलावा
बीएसपी टाऊन शिप क्षेत्र में रह रहे लोगों की विभिन्न मूलभूत समस्या के सम्बंध में कई विषयों पर चर्चा की। करीब घण्टे भर तक चली इस बैठक में पानी, बिजली, सीवरेज लाइन आदि समस्याओं पर चर्चा कर सभी के समाधान पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि वे सब मिल कर भिलाई की भलाई के लिए काम करेंगे और जल्द ही बेहतर पहल व सराहनिय कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *