ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्णय,,,

पाटन–ग्राम स्वास्थ्य समिति तरीघाट की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में ग्राम में पदस्थ मितानिन भी शामिल हुई बैठक की अध्यक्षता चन्द्रिका साहू ने किया बैठक में स्वास्थ्य सम्बन्धी बात हुई जिसमें ग्राम के हेंड पंप के आसपास हो रहे गन्दगी पर चिंता व्यक्त करते हुए पंप के पास गन्दगी नही फैलाने के लिये सूचना टांगने कहा गया इसी तरह उप स्वस्थ्य केंद्र में समय पर दवाई नही मिलने की बात पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसकी जानकारी देने का निर्णय हुआ इसके अलावा शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने लोगो को जानकारी उपलब्ध करने निर्णय लिया गया बैठक में लता सिन्हा, कुमारी सिन्हा, दिव्या देवांगन,झामिन बाई, आस बाई, सतरूपा ,केशरी एवँ पुष्पा वर्मा उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *