मंदिर से चोरी हो गए भगवान, घटना पाटन क्षेत्र के ग्राम तरीघाट की

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम तरीघाट में  में देर रात चोरों ने मंदिर को ही निशाना बना लिया. चोर कॄष्ण-कर्मा  मंदिर का ताला तोड़ कर भगवान कृष्ण की मूर्ति को चुरा ले गए। आज सुबह सुबह ग्रामीणों के मंदिर पहुंचने पर इस घटना के बारे में पता लगा। जैसे ही मूर्ति की चोरी की खबर गाँव में फैली, वैसे ही मंदिर परिसर में भीड़ जुटने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबेरे जब मंदिर के पुजारी पूजा करने मंदिर गये तो कर्मा -कृष्ण मंदिर का ताला टूटा हुआ था और श्री कृष्ण जी की मूर्ति एवं उनके सिर पर लगा चांदी का मुकुट नहीं था । तब पंडित रामसिंह ने साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष यशवंत साहू एवं ग्राम के सरपंच अशोक साहू को घटना के संबंध में जानकारी दिया। जिसके बाद समाज के लोग भी मंदिर परिसर पहुंचे। कृष्ण भगवान की मूर्ति लगभग 2.5 फ़ीट का था। मूर्ति को चांदी का मुकुट पहनाया गया था। सरपंच द्वारा पाटन थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट पाटन थाना में दर्ज करवाया गया है। पाटन थाना पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के ऊपर भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *