- समाज में प्रतिस्पर्धा नही समरसता होती है _ श्रीमती रमशिला साहू
दुर्ग। दुर्ग जिला साहू समाज का त्रिवार्षिक आमचुनाव 12 जून को साहू सदन दुर्ग में सम्पन्न हुआ जिसमे समाज के प्रमुखजनो की उपस्थिति में सर्वसहमति के साथ सामाजिक संगठन एकता के संदेश के साथ निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमे अध्यक्ष नन्दलाल साहू ,महिला उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी ,उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू बने। निर्वाचन उपरांत तीनो नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारी व अन्य सामाजिक पदाधिकारीगण सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद लेने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू व पूर्व विधायक डा दयाराम साहू के निवास एवं हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू के भिलाई स्थित 32 बंगला पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक द्वारा सभी का अभिनंदन किया गया और दोनो ने कहा की समाज में प्रतिस्पर्धा नही होती समाज में सामाजिक समरसता के साथ समाज हित में कार्य करनी होती है ।आज दुर्ग जिला साहू समाज में निर्विरोध निर्वाचन से सामाजिक पदाधिकारियों का चयन हुआ है इसके लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और समाज हित में कार्य करने वालो को बहुत बहुत बधाई । उन्होंने कहा की हमारा समाज संगठित और संयमित समाज है हमारे समाज में मजबूत संगठन भी है और हमारा समाज संयमित भी है सब के साथ सबको लेकर चलने वाला समाज है ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू डा दयाराम साहू पूर्व विधायक एवं हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू के निवास मिलने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नन्दलाल साहू ,उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू ,श्रीमती दिव्या कलिहारी सहित पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू ,कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू , जिला साहू समाज संरक्षक भीखम साहू , कृषि मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू , पाटन तहसील साहू समाज अध्यक्ष दिनेश साहू ,महामंत्री खेमलाल साहू , जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू, उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता साहू , मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी , परिषेत्रीय अध्यक्ष हरि शंकर साहू , महेंद्र साहू ,दीलिप साहू ,लालजी साहू ,महिला प्रकोष्ठ संयोजीका कमलेश्वरी साहू , श्रीमती खेमिन साहू ,श्रीमती विमला साहू ,श्रीमती गायत्री साहू , श्रीमती जागेश्वरी साहू ,श्रीमती उषा साहू , जितेंद्र साहू , डेहर लाल साहू , नंद साहू,नारायण साहू ,कृष्ण कुमार साहू, अर्जुन साहू,जितेंद्र साहू सहित अन्य उपस्थित हुए ।
