गाँव को नशा मुक्त करने पुलिस अधीक्षक ने जनजागरण रैली कर की अपील

रोशन अवस्थी@देवभोग। सिगरेट बीड़ी गुटखा तंबाकू शराब गांजा सहित कई प्रकार नशे की चपेट में आए नाबालिक से लेकर बुजुर्गों को नशा से दूर रखने के लिए पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर के नेतृत्व में नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस दौरान केराबहरा के युवाओं को पुलिस कप्तान द्वारा क्रिकेट किट एवं टी-शर्ट वितरण किया गया इसके अलावा जिला भर में पुलिस थानों से गांव के प्रमुखों के साथ नशा मुक्ति रैली भी निकाला गया जहां अधिकतर नशेडियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नशा से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम आज से शुरुआत कर 26 जून तक चलाने की बात कही गई मतलब नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में चौपाल लगाने के साथ नशेढ़ियों को शराब सिगरेट गांजा तंबाकू सहित अन्य नशीली पदार्थ के हानिकारक को लेकर बारीकी से बताने की तैयारी चल रही है ताकि प्रदेश में शत-प्रतिशत नशा मुक्त गरियाबंद जिला स्थापित किया जा सके इस बीच एसपी जेआर ठाकुर ने कहा कि नशा से व्यक्तिगत पारिवारिक आर्थिक के साथ सामाजिक नुकसान भी उठाना पड़ता है जबकि उपयुक्त नशा से कोई लाभ नहीं होता बावजूद इसके कई युवा नशा की ओर आकर्षण होते हैं और ज्यादातर अब गांव गांव के वरिष्ठ बुजुर्ग भी नशे के आदी की ओर है ऐसे लोगों को नशा के नुकसान को लेकर समझाइश दिया जाएगा साथ ही जरूरत पड़ी तो शक्ति भी दिखानी होगी ताकि युवा वर्ग नशे की ओर बिल्कुल भी आकर्षण ना हो पाए और अब इसकी शुरुआत कढ़ाई के साथ गांव गांव में किया जाएगा ताकि वर्तमान के साथ आने वाले पीढ़ी को नशा से बचाया जा सके शायद यही वजह है कि जिला भर के थाना प्रभारी मुस्तैदी के साथ इस अभियान के तहत आकर्षक तरीके से रैली निकालकर लोगों के बीच समझाइश देते दिखाई पड़ रहे हैं और युवाओं को अपने भविष्य संवारने की अपील भी किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक थाना प्रभारी गौतम गावडे के साथ अन्य स्टाफ शामिल रहे सबसे रौचक देवभोग नशा मुक्त रैली रहा क्योंकि यहां टीआई बोधन साहु उप निरीक्षक खुमार लाल महिलांगे वरिष्ठ हवलदार विजय मिश्रा गणेश साहू राजेश बघेल दीप्तनाथ प्रधान आरक्षक देवेंद्र सोनवानी सहित अन्य पुलिसकर्मी ड्रेस के साथ रेस के साथ गांव के समाजसेवी घनश्याम प्रधान एवम भरत लाल सोनवानी डमरूसेन अन्य के साथ नारेबाजी करते हुए पुलिस थाना से गांधी चौक बस स्टैंड माझी पारा सहित पूरा नगर भ्रमण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *