- गुढीपारा और कोलियारी पारा के नवरंगपुरीया नागेश परिवार का जनकल्याण पहल
रोशन अवस्थी@देवभोग। वर्षो के मांग के बाद भी जो काम प्रशासन नही कर सकी उसे देवभोग के फलसापारा पंचायत के गुढीपारा और कोलियारी पारा के नागेश परिवार ने कर दिखाया है।गाँव के बीस घर वाले नागेश परिवार ने निस्तार की गम्भीर समस्या को देख गुढीपारा के चारखुटीया तालाब मे पानी भरने के लिये खुद का 1लाख 80 हजार खर्चे कर बोरबेल कराया लिया।नागेश परिवार को ऐसा इसलिये करना पडा क्योकि गाँव में गर्मी के दिनो निस्तार की गम्भीर समस्या बनी रहती है।तीस वर्ष पहले पंचायत के दो गाँव का नवरंगपुरिया नागेश परिवार के पूर्वजो ने इस तालाब खुदवाया था परिवार के बीस भाईयों ने इसे जलचर के तहत पंचायत को सौंप दिया था।भले ही पंचायत ने तालाब गहरीकरण के लिये मनरेगा के तहत काम कराया है पर गाँव के माँग के बाद भी इसमें बोर नही कराया।

जल मिशन का नल से हर घर जल योजना से पेयजल भी ठीक से नही मिल रहा
फलसापारा के कोलयारी पारा मे पीएच ई विभाग ने जल मिशन के तहत लाखो खर्च कर भले ही सोलर प्लांट से पानी प्रदाय करने टंकी बनवाया है और गाँव को पानी भी सप्लाई दे रहा लेकिन इस योजना से सोलर ठीक से काम नही करने से गाँव वालो को मुश्किल से पेयजल ही मिल रहा है दो गाँव के आठ सौ से अधिक लोगो के लिये एक निस्तारी तालाब है जिसमें गर्मी के दिनो पानी नही होने के कारण निस्तार जल की गम्भीर समस्या बनी रहती है।

नहर में गयी जमीन के मुआवजे राशि को लगाया पानी भरने में
दस साल पहले बीस परिवार वाले नागेश परिवार की कुछ जमीन सिंचाई विभाग के नहर बनाने में सरकार ने अधिग्रहण किये बदले में एक लाख अस्सी हजार मुआवजा राशि मिला तो भाईयो ने आपस में बात कर उस राशि को गाँव के निस्तार तालाब में बोर खुदवाने खर्च करने का फैसला किया।गाँव में इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है।लोगो का कहना है गाँव के नागेश परिवार ने गाँव को तालाब भी दिया और निस्तार की समस्या से निजात भी दिलाने पहल किया है।
गाँव को प्रशासन से बडे सोलर प्लांट के अनुदान की डगर
नागेश परिवार के रघुसिंग ,दुर्योधन सहित अन्य भाईयो का कहना है वो अपने पैसे से बोर खनन करवा लिया है सोलर प्लेट भी लगायेंगे पर बजट छोटा है इसलिये बडे प्रोजेक्ट संभव नही है यदि सरकार इसमें अनुदान देकर सहयोग करे तो तालाब जल्दी भरा जा सकता है नागेश परिवार सहित गाँव वाले को बडे सोलर प्लाओट के लिये सरकारी सहयोग की डगर है।
