उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम डुन्डेरा के स्कूल में क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शाला प्रबंधन एवँ विकास समिति में पदाधिकारी का मनोनयन किया है।जिसमे युवाओ को मौका देते हुए अध्यक्ष पद में धनेश मानिकपुरी व सदस्यों में संजय साहू,गंगोत्री साहू,संतोष बंजारे,द्रोण ठाकुर का मनोनयन हुआ है।साथ ही स्कूल के कुशल संचालन के लिए अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में हाईस्कूल के लिए अशोक साहू,पूर्व माध्यमिक शाला में लोमन सोनी,व प्राथमिक शाला में जीनत साहू की नियुक्ति की गयी है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे के नेतृत्व में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर नियुक्ति के लिए आभार माना।इस दौरान पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे,पार्षद रोहित धनकर,नवनियुक्त अध्यक्ष धनेश मानिकपुरी,सदस्यगण संजय साहू,संतोष बंजारे,अशोक साहू,जिनत साहू,लोमन सोनी,सहित प्रदीप बंजारे,चेतनलाल साहू,होमेन्द्र साहू,टीकाराम बंजारे,ईश्वर साहू,फनेश साहू,पप्पू निर्मलकर,अमोली राम उपस्थित थे
डुन्डेरा स्कूल में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की शाला विकास समिति का गठन,पदाधिकारियो ने माना गृहमंत्री का आभार
