अविश्वास प्रस्ताव में सरपंच ने भी अपने खिलाफ कर दिया मतदान मामला पाटन ब्लॉक के धौराभांठा पंचायत का

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत धौराभाठा में सरपंच मेहतरीन शिवहरे ने आज अविश्वास प्रस्ताव में अपना पद खो दिया। पहली बार हुआ की सरपंच ने भी अपने खिलाफ मतदान किया। कुल 20 पंच है और सरपंच को मिलाकर 21 वोटर थे। पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार गजेंद्र साहू ने पंचों द्वारा लाये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू किया। इसके बाद मतदान हुआ। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 21 मत मिले। विपक्ष में 1 वोट भी नही मिला। इस तरह से सरपंच को अपना पद खोना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *