पाटन. पाटन ब्लॉक के ग्राम झीट के दो खिलाडियों का चयन हरियाणा के पंचकुला मे आयोजित चौथी खेलो इंडिया यूथ नेशनल खो खो गेम्स के लिए हुआ है। गौरतलब है की ओडिशा मे हुई जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 8 मे अपनी जगह बनाई और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। जिसमे मनीष पाल और रामेश्वर ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसमे छत्तीसगढ़ की बालक खो खो टीम के कैप्टन थे उसने अच्छी कप्तानी करते हुए खो खो टीम को अच्छी पायदान पर पहुंचाई। अब ये दोनो खिलाडी 9 जून से 15 जून तक हरियाणा के पंचकुला मे आयोजित खेलो इंडिया मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे । इन दोनो खिलाडियों के प्रदर्शन पर पवन ठाकुर (अध्यछ एडवेंचर खो खो क्लब) सरपंच यशवंतशशिकला सिन्हा, भारती दुबे , अंशु रजक, संचालक भूपेश सिन्हा, रविकांत कौशिक, राजू साहू, प्रशिक्षक चेतन यादव, खिलेश साहू, भोजराम साहू तथा समस्त ग्रामवासी ने खिलाडियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।
रामेश्वर और मनीष दिखाएंगे खो खो मे अपना दम
