भूपेश बघेल के राज में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस की सरकार चौबीसों घंटे हर स्थिति में किसानों के साथ है- आयुष टिकरिहा

पाटन। एनएसयूआई छात्रनेता आयुष टिकरिहा ने कहा कि इस साल किसानों को 2640 रूपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य मिलेगा, धान के समर्थन मूल्य में सौ रूपए बढ़ोत्तरी की गई है। लिहाजा प्रोत्साहन राशि मिलाकर किसानों को इस साल प्रति क्विंटल 2640 रूपए मिलेगा।

श्री टिकरिहा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री परिषद द्वारा खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से धान की कीमत में सौ रूपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है, इससे अब किसानों को इस साल प्रति क्विंटन 2640 रूपए मिलेगा, अगले साल किसानों को करीब 2800 रूपए मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस की सरकार चौबीसों घंटे हर स्थिति में किसानों के साथ है, भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अड़ंगे के बावजूद किसानों का धान 2500 रूपये की दर से खरीद रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया गया, जिससे प्रदेश के लाखों किसान लाभान्वित हुए।

श्री टिकरिहा ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य दिलाने की सोच रखने वाले प्रदेश के मुखिया श्री बघेल किसान हित में लगातार फैसले ले रहे हैं, मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को धान बेचने में दिक्कत न हो इस दिशा में भी प्रयास करते हुए धान उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से अब खेती-किसानी लाभकारी व्यवसाय बन गया है, इससे प्रदेश के किसानों की चिंता दूर हुई है, और खेती के तरफ आकर्षण बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *