रायपुर. कोरबा के कटघोरा की एक और महिला रोगी का लगातार दूसरा टेस्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। शेष सभी 12 रोगियों की हालत स्थिर बनी हुई है। इन सभी का आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है। यह जानकारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर ने दी है।
