प्रांजल झा…
कांकेर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.एल. चौहान ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व नियंत्रण के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्रेशर गिट््टी व फ्लाईएस ईट के विक्रय के लिए अनुमति प्रदान की है। क्रेशर संचालकों को निर्देशित किया गया है कि एक समय में एक ही वाहन का उपयोग किया जाये। कार्य स्थल पर सेनेटाईजर अथवा साबुन-पानी की व्यवस्था रहे, कर्मचारियों द्वारा मास्क का उपयोग किया जावे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जावे। क्रेशर गिट््टी व फ्लाईएस (ईट) खरीदने के लिए खरीददार ऑनलाईन अथवा दूरभाष से बात कर बुकिंग करा सकते है।
जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि 14 क्रेशर संचालक और 20 फ्लाईएस उद्योग हैं, जिनसे गिट््टी, ईट की खरीदी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि क्रेशर गिट््टी खरीदने के लिए चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खैरखेड़ा के क्रेशर संचालक यश बाफना के मोबाईल नंबर 93408-54256 एवं मोहम्मद जावेद मोबाईल नंबर 76971-59786 और सूरज कश्यप मोबाईल नंबर 99935-55067 ग्राम कुर्रूभाट के दिनेश रूपरेला के मोबाईल नंबर 99265-88851 और ग्राम कोटेला के मीता बाफना के मोबाईल नंबर 93408-54256 से सपंर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जुनवानी के क्रेशर संचालक व्ही.व्ही केशर के मोबाईल नंबर 97538-96060, ग्राम गट्टागुडुम और ग्राम घोटियावाही के यशवंत सिन्हा के मोबाईल नंबर 62633-12370 तथा कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम माकड़ी सिंगराय के क्रेशर संचालक लोकेश जैन के मोबाईल नंबर 96442-97023, ग्राम भावगीर नवागांव के मोहम्मद रफीक के मोबाईल नंबर 94062-85844, ग्राम मनकेशरी के संजय कृष्णानी के मोबाईल नंबर 94060-00000 एवं ग्राम केवटीनटोला के रमेश पंजवानी के मोबाईल नंबर 93290-00514 और पखांजूर के श्यामनगर के क्रेशर संचालक मनोज मण्डल के मोबाईल नंबर 94255-22611 से संपर्क किया जा सकता है।
जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि जिले में फ्लाईएस (ईट) 20 निर्माता हैं, फ्लाईएस (ईट) खरीदने के लिए उनसे ऑनलाईन अथवा दूरभाष से बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए माही इन्डस्ट्रीज पथर्री मोबाईल नंबर 94255-92980, देवकुंवर जैन कोकपुर मोबाईल नंबर 94242-76142, गुड़िया इंडस्ट्रीज बागोडार नारा मोबाईल नंबर 83054-09896, रामरतन रामटेके पटौद मोबाईल नंबर 91659-49409, अनिल मंडावी किरगोली मोबाईल नंबर 75870-20091, चमन जैन ढेकुना मोबाईल नंबर 99072-51852, लच्छू साहू बागोडार मोबाईल नंबर 94252-27155, मारूति नन्दंन, विकास मोटवानी साल्हेटोला 99261-66967, नीलम ब्रिक्स आतुरगांव मोबाईल नंबर 87198-22222, पुरषोत्तम यदु कोकड़ी मोबाईल नंबर 76105-81262, सुमति जैन ठेलकाबोड़ मोबाईल नंबर 96692-72990, दिनेश नाग हाटकोंगेरा मोबाईल नंबर 98267-23941, अशोक नाग आंवरी मोबाईल नंबर 97708-14006, रोहिदास साहू चिनौरी मोबाईल नंबर 94242-86151, बिपिन सोनकर गढ़पिछवाड़ी 90099-17336, श्रीराम साहू गौरगांव मोबाईल नंबर 91315-64424, संतोष प्रधान देवरी मोबाईल नंबर 94060-52762, रामदयाल मंडावी बाबूकोहका मोबाईल नंबर 79749-05434, रश्मी दुबे भावगीर नवागांव मोबाईल नंबर 89599-58905 और सुरेन्द्र ठाकुर कोकड़ी 89856-68069 पर संपर्क किया जा सकता है।
