पाटन। आँगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने अपने प्रांतीय आव्हान पर जनपद पंचायत के सामने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया दोपहर में नायब तहसीलदार आलोक वर्मा को ज्ञापन सौपा इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष लता साहू ,भुनेश्वरी साहू गीता चंद्राकर , केवरा वर्मा, ममता नगरिया ,पुन्नी चंद्राकर ,उर्मिला चतुर्वेदी, प्रवीण साहू, लता कश्यप, धनेश्वरी यादव ,दिनेश्वरी, राधा देवांगन ,गायत्री बंछोर ,माधुरी साहू ,जमुना चंद्राकर,रेखा बंछोर, के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पाटन ब्लाक अध्यक्ष लता साहू ने अपने संघ के मांगो के बारे में बताया जिसमे प्रमुख रुप से शिक्षाकर्मियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के लिए भी नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे तब तक प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन एवं कलेक्टर दर पर मानदेय दिए जाने का वादा किया गया जिसे पूरा किया जावे।
2- सामाजिक सुरक्षा के रूप में मासिक पेंशन और समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारण कर इसको लागू कर कराने का कष्ट करें इसके साथ ही सेवा मुक्त एवं मृत्यु होने पर कार्यकर्ताओं को 5 लाख सहायिकाओं को तीन लाख राशि भुगतान किया जावे।
3,, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के रिक्त पद पर बिना उम्र बंधन के और बिना परीक्षा के लिया जावे।
4- मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी में केंद्र बनाने एवं कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर समाहित किया जावे।
5– प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद को शीघ्र भरा जावे।
6– मोबाइल में पोषण ऐप अन्य कोई भी कार्य जब तक मोबाइल चार्ज नहीं दिया जाए तब तक मोबाइल में काम नहीं लिया जावे संघ ने कहा कि 5 जुलाई तक मांगे पुरी नहीँ तो 6 जुलाई को जिला मुख्यालय में हड़ताल रैली निकाल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
