पाटन। नगर के चंडी मन्दिर के पास कांग्रेस कार्यालय(राजीव भवन) के पास आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप,पाटन ब्लाक कांग्रेस कमेटी महेंद्र वर्मा,जामगांव आर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे।
मौके पर प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू,हेमंत देवांगन,जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी,रमन टिकरिहा,रूपचंद साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा,रूपेंद्र शुक्ला,तरुण बिजौर,आभाष दुबे, सरजू साहू,गोपाल देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।
