नई शिक्षा नीति में योग को शामिल करने हेतु टी.एस.सिंहदेव से मिला छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ प्रतिनिधिमंडल


छुरा :- छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस.सिंहदेव के गरियाबंद आगमन पर छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात किया। भेंट के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष योगविदअर्जुन धनंजय सिन्हा द्वारा जिला में चल रहे योग की गतिविधियों से अवगत कराते हुए आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्राकर, महासचिव खोमेश साहू एवं संभाग अध्यक्ष संजीव साहू के निर्देशन, जिला सरंक्षक द्वय यशवंत यादव, रेवेंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ खेल प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह सचिव आकाश दीक्षित के विशेष सहयोग से जिला के मुख्य सलाहकार योगाचार्य शंकर लाल यदु एवं देवनारायण यदु के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति में योग को एक स्वतंत्र एवं अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी संस्थानों में योग शिक्षक एवं प्राध्यापक पद सृजित कर योग-योग्यताधारियों को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराने बाबत 11 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। माननीय मंत्री जी द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए ठोस पहल करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रचार प्रसार मंत्री गणेश आजाद, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष नोकेश साहू, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर यदु, संगठन मंत्री हरीश नेताम, प्रवीण कुमार सिन्हा, नरेंद्र साहू, लीलाधर, चंद्रहास, धानी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में योग शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *