आईएसबीएम विश्वविद्यालय के छात्रा को मिला बेस्ट कैडेट का अवार्ड

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबन्द।सीजी बटालियन एनसीसी रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल चेतन गुरुबक्श के मार्गदर्शन एवं नायब सूबेदार सुभाष बस्नेट तथा हवालदार श्याम गुरुम राम की उपस्थिति में गरियाबन्द जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम नवापारा में स्थित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के चयनित बेस्ट कैडेट्स मोक्षा रानी को प्रशस्ति पत्र एवं एक हजार रुपए की नगद राशि तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी पी.भोल को बटालियन के तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मनित किया गया l यह पुरुस्कार बेस्ट कैडेट में चयन होने पर दिया जाता है, जो की विश्वविद्यालय कैडेट मोक्षा रानी साहू ने 27 सीजी बटालियन एनसीसी रायपुर व्दारा आयोजित कैंप में शामिल हुई थी तथा उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोक्षा रानी का नाम बेस्ट कैडेट के लिए चयन किया गया। मोक्षा रानी ने कैंप के बारे में बताया की इन कैंपो में सभी कैडेटो को एक साथ मिलजुल कर काम करने के साथ – साथ सब के साथ अनुशासित होकर रहना सिखाती हैं l इस प्रकार के कैंपो में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कैडेट्स शामिल होते हैं l जिसमे कैडेट मोक्षा रानी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए, जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रौशन किया । इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय अग्रवाल, कुलपति डॉ आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ बी पी भोल, अकादमिक अधिष्ठाता डॉ एन कुमार स्वामी, छात्र,कल्याण अधिष्ठाता डॉ भूपेंद्र कुमार साहू ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं कार्यक्रम का सफल संचालन यूनिवर्सिटी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गोकुल प्रसाद साहू ने किया।इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुख एवं प्राध्यापको ने उपस्थित रहकर कैडेटों की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *